फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहताश खिलेरी बनाएगा माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
हिसार- रोहताश खिलेरी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को विंटर व समर सीजन में फतेह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही ने नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने कहा कि वह माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाएंगे। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा ने करीब 22 साल पहले 1999 में बनाया था। रोहताश अपने इस मिशन की शुरुआत 100 बाद यानि एक अप्रैल से करेंगे।
विज्ञापन

इस मिशन को प्रोजेक्ट ह्यूमनिटी का नाम दिया है, जिसके जरिये वे भारत की तरफ से पूरे विश्व में मानवता का संदेश देंगे। रोहताश खिलेरी इससे पहले 16 मई 2018 को माउंट एवरेस्ट फतेह कर चुके हैं। गत वर्ष यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन गाइड की हालत खराब होने के चलते उन्हें अपना यह मिशन रोकना पड़ा। गत वर्ष भी उन्होंने नेपाल सरकार से माउंट एवरेस्ट मिशन के लिए परमिशन मांगी थी। उस दौरान कोरोना महामारी के कारण नेपाल ने उन्हें अनुमति नहीं दी। अब उन्हें इसके लिए अनुमति मिली है। चोटी पर माइनस 60 से माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है।
विज्ञापन

रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां
माउंट एवरेस्ट 16 मई 2018
माउंट किलिमंजारो 23 जुलाई 2018
माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018
माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020
माउंट फ्रेंडशिप 9 अक्टूबर 2020
माउंट मून 1 नवंबर 2020
माउंट किलोमंजारो पर 23 मार्च 2021 को 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड
रोहताश खिलेरी चोटी एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें