फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज ने दौड़ाई 171 बसें, फ्री सफर से महिलाएं खुश

विज्ञापन
बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। रक्षाबंधन पर रविवार को बहनों को निशुल्क यात्रा के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से 171 बसें मार्गों पर दौड़ाई गईं। सुबह से ही बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। फ्री सफर कर महिलाएं काफी खुश नजर आईं। हालांकि भीड़ के चलते महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, बहनों को फ्री सफर कराने के सरकारी आदेश की हिसार में निजी बस संचालकों ने हवा निकाल दी। रविवार शाम को भूना से हिसार आ रही एक प्राइवेट बस के परिचालक ने तीन-चार महिलाओं की टिकट काट दी। हिसार बस स्टैंड पर उतरते ही महिलाएं एसएस के पास शिकायत लेकर पहुंचीं और टिकट काटने की बात बताई। इस पर एसएस सुरेंद्र सिंह निजी बस के परिचालक से बातचीत की तो उसने कहा कि इन महिलाओं की टिकट गलती से काट दी गई। उसके बाद एसएस ने परिचालक से महिलाओं को रुपये वापस दिलाए। पंजाब डिपो की हिसार आने वाली बसों में महिलाओं की टिकट काटी गई। उधर, दोपहर बाद सिरसा और दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाने की मांग आई तो दोनों रूटों पर बसें चलाई गईं। हालांकि बसों में सीट नहीं होने के चलते महिलाएं खड़ी होकर सफर करती दिखाई दीं। यहां तक कि कई महिलाएं खिड़की का सहारा लेकर खड़ी हुई थीं। देर शाम तक बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर राज्य की महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराने की घोषणा की थी। इसके तहत शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक रोडवेज और परिवहन समिति की बसों में महिलाएं अपने 15 वर्षीय बच्चों के साथ बिना टिकट सफर कर सकती थी।
विज्ञापन

कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां
रविवार को बस स्टैंड पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। न तो बस स्टैंड पर नियमों का पालन किया जा रहा था और न ही बसों के अंदर हो रहा था। बस में 26 सवारियां बैठाने की अनुमति के बावजूद 52 से ज्यादा सवारियां बैठाई जा रही थी। इतना ही नहीं, मास्क लगाए बिना ही महिलाएं बसों में सफर करती नजर आईं।
रविवार को रक्षाबंधन पर रोडवेज की 171 बसें चलाई गईं। सिरसा और दिल्ली रूट पर बसें ज्यादा चलाने की मांग आई थी। उसके बाद दोनों रूटों पर बसें बढ़ा दी गईं। - सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो
पंजाब रोडवेज की बस में टोहाना से हिसार आई थी। इस दौरान ड्राइवर ने हिसार तक की 80 रुपये की टिकट काटी है। इन बसों में भी फ्री सफर होना चाहिए। - आशा, यात्री
विज्ञापन

बस में कोई परेशानी नहीं हुई। आसानी से सीट मिल गई थी। सरकार ने रक्षाबंधन पर फ्री बसें चलाकर महिलाओं को तोहफा दिया है। - वीना कुमारी, यात्री
बस में निशुल्क सफर कराया गया। बस स्टैंड पर भीड़ होने के बावजूद बस में आसानी से सीट मिल गई। सफर को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई। - रोशनी, यात्री
बस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। बस स्टैंड पहुंचते ही बस में सीट मिल गई। बस में निशुल्क सफर अच्छा रहा। - किरण सोनी, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें