फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड SI ने की आत्महत्या: हिसार लुधियाना रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो पेज का मिला नोट

Fri, 17 Mar 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।शव के पास से मिले सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं सुसाइड की जानकारी मिलते ही बिछपडी गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक SI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में जीआरपी से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर रघुबीर ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें रेलवे पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों पर प्रताड़ना करने के आरोप लगाए है। मृतक ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि एक झूठी रिपोर्ट तैयार कर उस पर एसएचओ से साइन करवाकर डीएसपी को दी। फिर उसकी बदली कर दी गई। उसके पांच महीने बाद विभागीय जांच खुलवा दी

विज्ञापन


अधिकारियों पर लगाए आरोप
मृतक रघुबीर गांव बिचपड़ी का रहने वाला है। वहीं सुसाइड की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। रघुबीर ने सरसौद-पंघाल के बीच ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। रेलवे ट्रैक पर चश्मा भी मिला है। एक महीने पहले ही रघुबीर रेलवे से सेवानिवृत हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक ने सुसाइड नोट के अंत में लिखा है कि इसकी एक कॉपी घर पर भी पड़ी है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वह शव नहीं उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें