फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रीजी! आपने म्हारे रेत के टिब्यां पै पाणी पौहचा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। मंत्रीजी! आपनै और सीएम साहब ने म्हारे रेत के टिब्यां पै पाणी पौहचा दिया। पहल्यां चौ. बंसीलाल के टैम पै इन टिब्यां में पाणी आया था। आपनै म्हारी सुध ली सै, घणे सालआं तै नालियां में पानी दैखण तै तरसगे थे। यह बात शनिवार को गांव मिट्ठी के ग्रामीणों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल से कहे। मंत्री ने शनिवार को डिस्ट्रीब्यूटरी का निरीक्षण करने गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

ग्रामीण दिलबाग सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद इस इलाके की किस्मत खुली है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है। सरकार ने आमजन की भलाई के लिए एतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है। सरकार गरीबों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश में 560 करोड़ की धनराशि मुआवजे के लिए मंजूर की है। लोहारू क्षेत्र के किसानों को भी शीघ्र ही करोड़ों रुपये मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। सरकार ने किसानों को कम पानी में अधिक पैदावार लेने के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। योजना के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के उपकरण 85 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। गरीब एवं कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना एक मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने गांव देवसर में लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग से लाल सिंह के घर तक गली निर्माण व बंजारा बस्ती में सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनवाने की घोषणा की। गांव ढाणी दरियापुर, सिवानी, देवसर, घंघाला, कलाली, मिट्ठी में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मंडोली, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संदीप सेठ, भागीरथ जांगड़ा, अमित लोहिया, रामस्वरूप वर्मा, नवीन सूरतपुरिया, रमेश पोपली, मुकेश दलाल, मनीराम, आत्मा राम, सुनील सेठ, ठेकेदार सुभाष वर्मा, प्रदीप पिलानिया, कृष्ण शर्मा, दिनेश वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें