फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट कॉलेज की प्राचार्य ने तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज प्राचार्य के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद कॉलेज परिसर में घूमने के मामले में जांच अधिकारी डॉ. रमेश पूनिया की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। जांंच अधिकारी ने कॉलेज प्राचार्य नीलम लांबा, एक्सटेंशन लेक्चरर, गैर शिक्षक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा। सूत्रों के अनुसार प्राचार्य को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. ज्योति की शिकायत पर जाट कॉलेज की प्राचार्य नीलम लांबा के खिलाफ कोविड प्रोटोकोल तोड़ने के मामले की जांच शुरु की थी। सिविल सर्जन ने इस मामले में बाॅयाेलाजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इसमें माइक्रो बायोलॉजिस्ट सोनू बूरा, एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद व अनूप को शामिल किया गया था। इस टीम ने वीरवार व शुक्रवार को जांच के बाद अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।
सूत्राें के अनुसार प्राचार्य नीलम लांबा ने 12 अप्रैल को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए थे। 14 अप्रैल को संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। उनको सात दिन होम आइसोलेशन में रहना था, बावजूद इसके प्राचार्य 15 अप्रैल को कॉलेज पहुंचीं। जांच टीम को इस बारे में प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन



मैंने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। सभी पक्षों से बयान लिए गए। मौके की सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा गया। रिपोर्ट को सिविल सर्जन कार्यालय भेज दिया है। - डॉ. रमेश पूनिया, जांच अधिकारी, नागरिक अस्पताल हिसार
कोरोना के 36 नए मरीज मिले
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 103 सक्रिय केस और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि जिले में 10 लाख 3 हजार 996 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 64 हजार 534 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 63 हजार 242 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814, तीसरी लहर में 45 तथा चौथी लहर में 3 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें