फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : 5 कॉलेजों में आए 8565 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कॉलेजों के विभिन्न पीजी कोर्सों में आवेदन करने का पोर्टल बुधवार शाम बंद हो चुका है। शहर के मुख्य 5 कॉलेजों में कुल 8565 आवेदन आए हैं। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के 8 पीजी कोर्सों में सर्वाधिक 4425 आवेदन आए। 29 अक्तूबर तक हर कॉलेज में बनी विशेष कमेटियों को आवेदकों के दस्तावेजों को जांचना होगा। पहली मेरिट लिस्ट 2 नवंबर को जारी की जाएगी। सूची में चयनित विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक अलॉट हुई सीट पर फीस भरनी होगी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से 12 नवंबर को फिजिकल काउंसिलिंग करनी होगी।
विज्ञापन

दाखिले के दौरान यदि किसी भी विद्यार्थी को फीस भरने में कोई दिक्कत आ रही हो। तो वह अलॉट हुए कॉलेज में जाकर पीओएस मशीन से फीस भर सकता है। इसके लिए विद्यार्थी को डेबिट कार्ड या फिर एटीएम कार्ड लाना अनिवार्य होगा, ताकि भुगतान राशि उसी के खाते से हो सकें। हालांकि पोर्टल पर ऑनलाइन फीस भरने का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन

कॉलेजों में आवेदनों की संख्या
राजकीय कॉलेज
एमए अर्थशास्त्र 304
एमए हिंदी 504
एमए अंग्रेजी 550
एमकॉम 613
एमएससी गणित 636
एमए राजनीति शास्त्र 743
एमएससी भूगोलशास्त्र 823
कुल योग 4425
डीएन कॉलेज
एमएससी बायोटेक 121
एमकॉम 343
एमए अंग्रेजी 408
एमएससी गणित 417
एमएससी भूगोलशास्त्र 448
कुल योग 1737
राजकीय महिला कॉलेज
एमकॉम 317
एमए अंग्रेजी 197
कुल योग 514
एफसी कॉलेज
पीजी डिप्लोमा योगा सेल्फ फाइनेंस 27
एमए योगा सेल्फ फाइनेंस 63
एमए मनोविज्ञान सेल्फ फाइनेंस 165
एमकॉम सेल्फ फाइनेंस 213
कुल योग 468
जाट कॉलेज
एमएससी जीव-जंतु विज्ञान 255
एमए आर्टस अंग्रेजी सेल्फ फाइनेंस 259
एमकॉम सेल्फ फाइनेंस 275
एमए हिंदी सेल्फ फाइनेंस 298
एमएससी गणित सेल्फ फाइनेंस 334
कुल योग 1421
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें