फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: मासूम से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा, नेपाली समाज के लोगों ने अस्पताल में की नारेबाजी

Mon, 13 Feb 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

नेपाली समाज की आठ साल की लड़की दो दिन पहले 10 फरवरी को हिसार शहर में अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेल रही थी। इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस रविवार को दिन भर बच्ची को तलाशती रही।
विज्ञापन
हिसार सिविल अस्पताल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में आठ साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर नेपाली समाज के लोगों ने सोमवार को सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन



   
नेपाली समाज की आठ साल की लड़की दो दिन पहले 10 फरवरी को हिसार शहर में अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेल रही थी। इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस रविवार को दिन भर बच्ची को तलाशती रही। एक सीसीटीवी फुटेज में सुराग लगने के बाद पुलिस को ब्लू बर्ड के पास पत्तों के नीचे लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 8 साल की बच्ची के शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें