फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय: कॉलेज विद्यार्थी ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प में दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 19 Jan 2022 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

छात्र संगठनों की ओर से लगातार दो दिन प्रदर्शन किया गया था, जो रंग लाया है। परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की ओर से अब संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑलनाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प में ली जाएगी। बुधवार को जीजेयू प्रशासन ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी महाविद्यालयों को आदेश दे दिया है। नए आदेश के अनुसार 10 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं से पहले विषयानुसार डेट शीट जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों विकल्प में परीक्षाएं करवाने की मांग को लेकर सोमवार को जीजेयू इनसो चेयरमैन हरिंद्र बेनिवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा था। मांग पूरी न होने पर कुलपति कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। वहीं जिले के कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जीजेयू कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

लगातार हो रहे विद्यार्थियों की प्रदर्शन के बाद बुधवार को जीजेयू ने विद्यार्थियों की मांग को जायज ठहराते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प में परीक्षा करवाने का आदेश जारी कर दिया। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान अज्जु घनघस, प्रवीन ढांडा, शुभम कुमार, अनमोल रोमियो, अनु, विजय, रजनीश, सुदंरम, राममेहर व राहुल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें