फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 परीक्षार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त, चैट बॉक्स में मिल रही शिकायतों का हो रहा ऑनलाइन समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीएड की ऑनलाइन परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए 30 परीक्षार्थियों पर एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि कोई विद्यार्थी चैट बॉक्स में जाकर अपनी समस्या को बताता है तो विश्वविद्यालय की तरफ से ही उसको समाधान से संबंधित निर्देश दे दिए जाते हैं।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर परीक्षा संचालन कर रही कंपनी को भी इस संबंध में सूचित किया जाता है। कई बार विवि की तरफ से स्वयं फोन करके समाधान किया जाता है। टोल फ्री नंबरों पर भी कर्मचारी तैनात रहते हैं। इसके अतिरिक्त अधिकारियों के नबर भी उपलब्ध हैं। परीक्षार्थियों की तरफ से किसी भी माध्यम से आने वाली समस्या का तुरंत समाधान किया जाता है। प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि परीक्षार्थियों को सलाह दी गई थी कि वे अपनी इंटरनेट और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम चुनें। विश्वविद्यालय की ओर से ऑफलाइन माध्यम से भी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम को चुना। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन माध्यम प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट भी करवाया गया था। सभी बीएड कॉलेज के प्राचार्यों की मीटिंग करके भी इस संबंध में पूरी जानकारी दे दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रतिदिन 60 से 70 विद्यार्थियों से स्वयं संपर्क करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें