फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर 13 युवकों से 80 लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर 13 युवाओं से 80 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के जिला दिनाजपुर के चकपराभुरम निवासी तारीकुल चौधरी उर्फ अमन दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि इस संबंध में जुगलान और घिराये गांव के 13 युवकों ने 30 दिसंबर 2021 को सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं द्वारा पेश किए ज्वाइनिंग लेटर, एप्लीकेशन फार्म का अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी तारिकुल उर्फ अमन ने सेना में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ताओं में से जुगलान निवासी रवि कुमार बीएसएफ में तैनात था। रवि कुमार की आरोपी तारिकुल से पहचान वहीं हुई। आरोपी खुद का सेना का कर्मचारी बताता था। आरोपी ने रवि कुमार से कहा कि उसकी सेना में अधिकारियों के साथ अच्छी पहचान है। 2020 में निकली सेना भर्ती के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ताओं को सेना में भर्ती करवाने का विश्वास दिलाया और 13 युवकों से 80 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद धोखाधड़ी के तहत ज्वाइनिंग लेटर व दूसरे दस्तावेज थमा दिए। उक्त मामले में आरोपी तारिकुल चौधरी को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें