फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भैंस के गर्भधारण का जल्द लगाया जा सकेगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लुवास के पशु बायो टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से अगली पीढ़ी की जीन सिक्वेंसिंग एवं इसके उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अनुसंधान संस्थान की वित्तीय सहायता से यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें न्यूक्लिक एसिड एमआई आरएनए के माध्यम से भैंस के गर्भाधारण का पता जल्द लगाया जा सके जिससे पशुपालक को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन

कार्यशाला में अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े 10 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों को अगली पीढ़ी के जिनोम की सिक्वेंसिंग एवं विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग की जानकारी विस्तार से देना था। इस तकनीक के माध्यम से पूरे जिनोम की सिक्वेंसिंग या डीएनए या आरएनए का जल्द पता लगा सकते हैं। इस मौके पर लुवास के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. धर्मबीर सिंह दहिया, डॉ. कनिष्क बत्रा, डॉ. सुशीला मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें