तबीयत बिगड़ने पर प्रशासक राजेश जोगपाल को अस्पताल ले जाती एसडीआरएफ की टीम।
- फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासन व पूर्व में प्रदेश के विशेष गृह सचिव रहे आईएएस राजेश जोगपाल की ट्रैकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उत्तर काशी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनका ऑक्सीजन लेवल 30 तक पहुंच गया था। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है।
आईएएस राजेश जोगपाल इन दिनों अपने पारिवारिक दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने उत्तराखंड गए हैं। 12 अक्तूबर को ट्रैकिंग के दौरान उन्हें सांस लेेने में तकलीफ होने लगी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर गंगोत्री के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उत्तर काशी रेफर कर दिया। प्रशासक की तबीयत खराब की सूचना मिलने पर मुख्य सचिव विजय वर्धन ने उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव के साथ फोन पर बात की और अच्छी तरह से ख्याल रखने को कहा। उनके साथ उनके बडे़ भाई सुरेश जोगपाल व उनके भांजे कर्ण कुमार दहिया मौजूद रहे।