फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही होंगे मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए डिजिटल माध्यम से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन के दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिस पर एथलेटिक्स हरियाणा ने इसकी शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

डिजिटल होने से प्रदेश के सभी खिलाड़ी, प्रशिक्षक और उनके अभिभावक घर पर रहते हुए ऑनलाइन माध्यम से एथलेटिक्स खेल से जुड़ी समस्त जानकारियां समय रहते प्राप्त कर सकेंगे। भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रदेश के सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की साइट पर जाकर एथलीट रजिस्ट्रेशन पेज खोलकर अपने जन्म और निवास स्थान सहित और साफ वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपने इवेंट से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कर आनलाइन खेल यूआईडी नंबर पासवर्ड प्राप्त कर अपने पास सुरक्षित करें।
भविष्य में खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अपने यूआईडी नंबर से जिला एवं राज्य संघ के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर ही भाग ले सकते हैं। भविष्य में होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किसी भी खिलाड़ी का आफ लाइन रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें