फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए अब होगा सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों को नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय में आने की जरूरत नहीं है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट यूएलबीएचआरवाईएनडीसी डॉट ओआरजी पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया सही व दस्तावेज पूरे मिलने की दशा में 10 दिन के अंदर नई प्रॉपर्टी आईडी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगों की तरफ से मैनुअल फाइल नगर निगम कार्यालय में जमा करवाई जाती थी। इसके बाद उन्हें कई बार निगम कार्यालय में आना पड़ता था। मगर अब प्रार्थी को नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जारी किए गए नए आदेशों के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में नई प्रॉपर्टी आईडी व प्रॉपर्टी सब डिवाइड करने उपरांत बनने वाली नई आईडी के लिए प्रार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
प्रार्थी का करना होगा रजिस्ट्रेशन
आवेदनकर्ता को साइट ओपन होने पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, पिता का नाम व मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के उपरांत साइट नई आइडी के आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

नई प्रॉपर्टी आइडी बनवाने के लिए जरूरी कागजात
- प्रॉपर्टी मालिक का आधार कार्ड
- रजिस्ट्री की कॉपी
- भवन बना होने की सूरत में बिजली बिल अकाउंट नंबर
- भवन के सामने मालिक की फोटो
- लोकेशन मैप
विभाग की तरफ से नई प्रॉपर्टी आईडी को लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं। इसका फायदा यह होगा कि आवेदनकर्ता को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें