बरवाला। बाडो पट्टी टोल पर 28 अगस्त को करनाल के बसताड़ा टोल पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था। बाडो पट्टी टोल पर भी आंदोलनरत किसानों ने मार्ग पर जाम लगाया था।
पुलिस ने बाडो पट्टी टोल पर आंदोलन कर रहे किसान सतबीर बलोदा, सरदानंद, राजू भगत, रीमन नैन, वीरेंद्र नैन व संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में कोर्ट की ओर से उक्त किसानों को समन भेजा गया है और 20 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। किसान टोल कमेटी के प्रधान सरदानंद राजली ने समन पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि किसान कोर्ट में पेश नहीं होंगे। संवाद