सदर थाना पुलिस और मिलगेट थाना पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान स्कूटी की डिक्की से 315 बोर की राइफल और एक युवक से पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि स्कूटी सवार युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईएचसी जगत सिंह ने बताया कि शनिवार रात को ईएचसी रमेश के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी में अवैध हथियार लेकर बीएसएफ कैंप की ओर आ रहा है। कुछ देर बाद एक युवक को रुकवाया तो वह झाड़ियों की तरफ भाग निकला। मौके पर छोड़ी गई स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें राइफल बरामद हुई। वहीं मिलगेट थाना पुलिस ने एक युवक से पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।