फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिकने के बाद भी प्रॉपर्टी आईडी में नहीं बदले नाम, मालिक लगा रहे चक्कर

Wed, 17 Jan 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नगर ​परिषद कार्यालय ​भिवानी में लगे ​​शिविर में ​शिकायत दर्ज कराते लोग। 
विज्ञापन
भिवानी। प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) की गलतियों को ठीक कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय में तीन दिनी शिविर लगाया गया है। इसके दूसरे दिन बुधवार को छुट्टी के बावजूद कई लोग अपनी समस्याएं सुलझाने पहुंचे। यह शिविर वीरवार को भी लगाया जाएगा। इस शिविर में 70 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से कई समस्याओं का समाधान किया गया। इन लोगों ने बताया कि संपत्ति बिक जाने के बावजूद आज भी पुराने मालिक के नाम ही दर्ज हैं। इसी तरह पीआईडी की गलतियों की वजह से लोगों के जरूरी काम भी अटक गए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में करीब 72,000 प्रॉपर्टी आईडी बन चुकी हैं। शहरी दायरे में संपत्तियों के रिकाॅर्ड को अपडेट रखना इसलिए भी जरूरी है कि इससे नगर परिषद का हाउस टैक्स वसूली का मामला भी जुड़ा है। पीआईडी की गलतियों की वजह से नगर परिषद का करोड़ों रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। शिविर में आए लोगों ने न केवल पीआईडी की गलतियों को ठीक कराया बल्कि संपत्ति का बकाया टैक्स भी चुकाया।
नगर परिषद ने पीआईडी की गलतियों को ठीक कराने के लिए ही यह शिविर लगाया है। दुर्गा कॉलोनी निवासी मांगेराम का कहना है कि उसके मकान की रजिस्ट्री पिता के नाम है, लेकिन अब वह अपनी संपत्ति पोते के नाम पर कराना चाहते हैं। उसके पास सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं। इसका हाउस टैक्स भी जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन


पीआईडी के सत्यापन से अटके हैं जरूरी काम
पतराम गेट क्षेत्रवासी उदित ने बताया कि उनकी पीआईडी की सत्यापन नहीं हुआ है। इसकी वजह से उनके जरूरी काम भी अटके हैं। पीआईडी के सत्यापन और उसके रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद ही उनके ये काम हो सकेंगे। शिविर में उन्होंने सभी दस्तावेज जमा कराए हैं और उनकी समस्या का समाधान जल्द होने का भरोसा दिलाया गया है।

2021 में खरीदा था प्लॉट, अब भी पुराने मालिक के नाम पीआईडी
घंटाघर क्षेत्रवासी कमल ने बताया कि उन्होंने 2021 में एक प्लॉट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम हो चुकी हैं, लेकिन नगर परिषद के रिकाॅर्ड में आज भी पुराने मालिक का ही नाम दर्ज है। वह पहले भी कई चक्कर लगा चुके हैं। अब शिविर में दस्तावेज जमा कराए गए हैं। पीआईडी उसके नाम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर उन्हें जल्द नया पीआईडी नंबर देने की बात कही गई है।

शहरी दायरे की प्रॉपर्टी के नगर परिषद में रिकाॅर्ड को दुरुस्त किया जा रहा है। शहरवासियों को अपनी संपत्ति की आईडी के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसीलिए तीन दिन के लिए विशेष शिविर लगाया है। बुधवार को छुट्टी के बावजूद शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कई लोगों की पीआईडी से जुड़ी समस्याओं का निदान किया है। ये शिविर वीरवार को भी जारी रहेगा। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें