हांसी।सड़क के निर्माण कार्य का नारियल तोड़ कर शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना। संवाद
- फोटो : Hisar
हांसी। आंबेडकर चौक से लेकर डडल पार्क तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक विनोद भयाना वीरवार को कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि शहर के विकास को लेकर अनेक विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। एक वर्ष के अंदर शहर में एक भी सड़क अथवा गली टूटी नजर नहीं आएगी।
इस दौरान विधायक विनोद भयाना ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य आगामी चार माह में अर्थात बारिश से पहले पूर्ण करा लिया जाएगा। सवा दो किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य पर तकरीबन चार करोड़ 35 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे गंदे व बारिश के पानी की निकासी हो सके।
उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद आगामी चार साल तक उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। उन्होंने भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जाए। इस अवसर पर भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज ओला, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सरदाना, समाजसेवी मदन मोहन सेठी, राहुल मक्कड़, कपिल शर्मा, कुक्कू सरदार, प्रेम वर्मा, बक्सी ठकराल, राजीव शर्मा, बलवंत नंबरदार, राहुल, सीटू नागपाल, राजेश धमाणा आदि मौजूद रहे।