फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जोगी राम सिहाग ने दिया 5 लाख का चेक, दूध पिलाकर कराया अनशन खत्म

विज्ञापन
हिसार सेक्टर 15 चल रहे धरने पर कुलदीप खरड़ का अनशन समाप्त करवाते विधायक जोगीराम सिहाग व किसान नेता? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-15 स्थित बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर चल रहा किसानों का आमरण अनशन वीरवार को 5वें दिन खत्म हो गया। किसानों द्वारा 21 किसानों की महापंचायत बुलाकर बड़ा निर्णय लेने के एलान के बाद विधायक धरना स्थल पर पहुंचे व आमरण अनशन पर बैठे युवा किसान नेता कुलदीप खरड़ को दूध पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदानंद राजली ने बताया कि विधायक के आवास बाहर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शहीद किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए किसान धरने पर बैठे थे। विधायक ने पांच लाख का चेक किसान कृष्ण खरड़ की पत्नी के नाम से पिता व भाई को दिया। सूबेदार रणबीर मलिक ने कहा कि किसानों के लिए शहीद हुए कृष्ण खरड़ को मुआवजा मिल गया है परंतु हरियाणा के अन्य 12 किसान और हैं, जिनके परिवारों को मुआवजे का इंतजार है। 21 मई को क्रांतिमान पार्क में होने वाली मीटिंग स्थगित कर दी गई है। यह किसानों की एक और बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें