हांसी। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग का अपहरण कर 2 युवक खेतों में ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कंवारी गांव वासी हरिकेश उर्फ गुल्लू व सिसाय वासी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने बताया कि वह, उसकी सास व उसकी 15 वर्षीय बेटी रात को घर के आंगन में सो रहे थे। रात को हरिकेश व प्रदीप नाम के दो युवक उसकी बेटी का मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। दोनों आरोपियों ने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने बताया कि 20 अक्तूबर की रात को हरिकेश व प्रदीप ने उसके साथ गलत काम किया। हांसी महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।