फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सफाई कर्मचारियों और सरकार की बैठक बेनतीजा, पदाधिकारी बोले-औपचारिक रूप से चंडीगढ़ में हो मीटिंग

Fri, 28 Oct 2022 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

मीटिंग में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता और मुख्यमंत्री के ओएसडी कृष्ण बेदी मौजूद रहे। यह मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की।
विज्ञापन
हिसार में सफाई कर्मचारियों और सरकार की बैठक बेनतीजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की सरकार के साथ बैठक बेनतीजा रही। हालांकि सरकार के प्रतिनिधियों में पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। मगर पदाधिकारी बोले कि सरकार औपचारिक रूप से चंडीगढ़ में मीटिंग बुलाए और कर्मचारियों की मांगों को लेकर घोषणा करें। पदाधिकारियों ने कहा कि इस मीटिंग में दिए गए आश्वासनों का क्या रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

 
इससे पहले नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक सुबह करीब 11: 45 बजे शुरू हुई। मीटिंग में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता और मुख्यमंत्री के ओएसडी कृष्ण बेदी मौजूद रहे। यह मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की। बैठक में नगरपालिका कर्मचारी संघ की तरफ से मांगेराम तिगरा, महेंद्र संगेलिया, दमकल के राज्य प्रधान राजेंद्र, उपप्रधान सेवाराम, रमेश तोशामड़ व राजेश बागड़ी मौजूद रहे
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें