फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: व्हाट्सएप कॉल कर बैंक मैनेजर से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर बेटे को मारने की दी धमकी

Fri, 28 Oct 2022 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपी ने बैंक मैनेजर को धमकी देते हुए 50 लाख रुपये मांगे और कहा कि रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को गांव के चौक में ले जाकर मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
extortion call - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में बैंक मैनेजर को व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में सीसवाल गांव निवासी मक्खन सिंह ने आदमपुर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसवाल गांव के ही रहने वाले अनूप दांवा पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में सीसवाल गांव निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि वह न्योली कलां गांव स्थित कॉपरेटिव सोसायटी बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। गुरुवार शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई और पूछा कौन बोल रहे हो, तो सामने वाले ने अपना नाम अनूप दांवा वासी सीसवाल बताया। उसने धमकी देते हुए 50 लाख रुपये मांगे और कहा कि रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को गांव के चौक में ले जाकर मार देंगे। उसने कहा कि तेरे पास ये मेरा लास्ट फोन है इसके बाद मैं दोबारा फोन नहीं करूंगा, तुम सोच लेना। 

मामले के जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार का कहना है कि मक्खन सिंह की शिकायत पर अनूप दांवा के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें