फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोथ कलां मठ के महंत पर हमला करने वालों को महंत व पंचायत ने किया माफ

विज्ञापन
मठ में आयोजित पंचायत में मौजीज लोग व महंत शुक्राई नाथ योगी। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। दादा काला पीर मठ कोथ कलां के महंत शुक्राई नाथ योगी पर चार महीने पहले हुए हमले को लेकर रविवार को मठ में दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन कर आरोपी युवक को महंत के सामने पेश किया। महंत ने फैसला ग्रामीणों पर छोड़ा और शांति रखने की अपील की। पंचायत में फैसला लिया कि सभी आरोपियों को माफी दी जाए और भविष्य में किसी भी युवक ने महंत पर कोई हमला व उसके खिलाफ किसी भी कार्रवाई में पाएंगे तो उनके खिलाफ पंचायत कड़ा फैसला लेकर खुद कानून के हवाले करेगी।
विज्ञापन

करीब चार महीने पहले आठ अगस्त को दादा काला पीर मठ के महंत शुक्राई नाथ योगी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक व दो अन्य युवकों को पकड़ा था। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। इस मामले में ग्रामीण महंत से मिले थे और गुहार लगाई थी कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए आरोपी युवकों को माफ कर दिया जाए। रविवार को गांव कोथ कलां, कोथ खुर्द, नाडा, खाप्पड़ इत्यादि गांव की पंचायत मठ में आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें