फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला, अपराधी बेखौफ : सुरजेवाला

विज्ञापन
हिसार कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, साथ मे - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा अपराध की गिरफ्त में है। कानून व्यवस्था मृतप्राय है, चारों ओर गुंडों का शासन है, जनता भयभीत है। इस सब के बीच भाजपा-जजपा सरकार ‘गुम’ है। अपराधियों और गुंडों ने दुकानदारों व व्यापारियों से फिरौती लूटने व संपत्तियों पर कब्जा करने के अड्डे हरियाणा के शहरों में स्थापित कर लिए हैं। पुलिस के संरक्षण में आपराधिक घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फिरौती मांगना, व्यापारियों की प्रॉपर्टी व दुकानों पर कब्जा करना और धमकाना आम बात है। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। हिसार के ऑटो मार्केट व्यापारी विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की फिरौती नामजद गुंडे वसूली के लिए फोन कर धमकी दे रहे हैं। गुंडों ने आजाद नगर में ठेकेदार सुजिंद्र को गोली मार दी। 23 नवंबर को जींद में व्यापारी श्याम सुंदर बंसल की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ोदा, उचाना और असंध में बैंक डकैती की घटनाओं ने भय का आलम है। कैथल के मॉडल टाउन में एक व्यापारी दंपती की हत्या और पुंडरी में व्यापारी से 50 लाख रुपये मांगने का मामला साबित करता है कि संगठित अपराध ने पूरे प्रांत में जड़ पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें