फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की साइट देखने गए प्रॉपर्टी डीलर व उसके दोस्त पर कातिलाना हमला, गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरीवास गांव के पास होटल के लिए साइट देखने गए प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त पर कातिलाना हमला कर घायल कर दिया। उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल सोनू की शिकायत पर साधु, संदीप, कालू, संदीप और तीन अन्य के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 16-17 निवासी सोनू ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 18 मार्च को अपने दोस्त रावलवास खुर्द निवासी विरेन, मुकलान निवासी सूरज व सन्नी के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर चौधरीवास गांव के पास गए थे। वहां पर साइट देखने के बाद वापस चले। एक गाड़ी सूरज चला रहा था। उसने मंदिर के पास गाड़ी खेतों की तरफ मोड़ दी। सोनू ने भी गाड़ी उसके पीछे मोड़ दी। गाड़ी से उतरने के बाद जब वे आपस में बातचीत कर रहे थे तभी एक पत्थर विरेन की कनपटी के पास आकर लगा। जब इस बारे में वहां पर मौजूद लोगों से पूछा तो डीजे पर नाच रहे साधु नामक व्यक्ति ने कहा कि पत्थर उसने मारा। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। करीब 12 लोगों ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ी तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें