फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी मौत मामला: दो गांवों की पंचायत में गठित की कमेटी, डीसी से करेगी मुलाकात

विज्ञापन
पंचायत में विचार रखता वक्ता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
झोझूकलां (चरखी दादरी)। करीब दो माह पहले महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध दो गांवों के ग्रामीणों की रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में आदमपुर और डाढी बाना के ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पंचायत में इस मामले को लेकर एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। यह कमेटी अब डीसी प्रदीप गोदारा से इस संबंध में मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगी। वहीं, पंचायत में फैसला लिया गया कि अगर इसके बाद भी मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो फिर पहले 13 और बाद में 40 गांवों की पंचायत करके कोई अहम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच छाजूराम ने बताया कि कबड्डी मौत मामले और उसके दादा के आत्महत्या करने के मामले में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बताया कि इसी मसले को लेकर रविवार सुबह गांव में पंचायत हुई। इसमें दोनों गांवों के मौजिज लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इन दोनों मामलों पर पंचायत में चर्चा की गई। अंत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों की कमेटी गठित बनाई गई। यह कमेटी कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी से मिलेगी और फिर भी नतीजा अगर सिफर रहा तो कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो पहले 13 गांवों की और फिर 40 गांवों की पंचायत होगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस मामले की पुलिस को निष्पक्ष जांच करते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
ये है मामला
गौरतलब है कि आदमपुर डाढी निवासी 16 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव 29 सितंबर को गांव के तालाब में मिला था। मृतका के परिजनों ने इस संबंध में हत्या का आरोप लगाते हुए रोड जाम किया था। उस दौरान तत्कालीन एसपी विनोद कुमार को जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देना पड़ा था और इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला था। 10 नवंबर को मृतका के दादा सावंत सिंह ने सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया था और शहर के एक निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में धारा 306 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें