फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पाने की लिए छटपटा रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा : कृषि मंत्री

विज्ञापन
गांव हंसावास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। किसान आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकने की सोच रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा अब दोबारा कुर्सी पाने की छटपटा रहे हैं। इस छटपटाहट में वे अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतर आए हैं। यह बात प्रदेश के रविवार को प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कही। वे कस्बे में चल रहे अनाज मंडी के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी मंडियों का आधुनिकीकरण करने के लिए भारी मात्रा में बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 वर्ष सत्ता में रहते हुए गांवों की तो दूर बल्कि बड़े शहरों को जाने वाले सड़कों के लिए भी बजट जारी नहीं करवा पाए। अस्पतालों में चिकित्सकों व बिजली पानी के लिए उपेक्षा बरती गई। भाजपा ने सत्ता में आते ही इस क्षेत्र को ग्रीन कॉरिडोर, आईएमटी, चार नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट दिए हैं। कादमा समेत छह कॉलेज निर्माण को स्वीकृति दी है।
बोले- किसान संगठनों को अब विकास योजनाओं को सिरे चढ़वाना चाहिए
कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन कृषि कानूनों की सौगात दी थी, लेकिन अन्नदाता ने इनको स्वीकार नहीं किया। इस पर सरकार ने कृषि कानून वापस लेकर किसान के स्वाभिमान एवं गौरव को कायम रखा है। इसीलिए अब किसान संगठनों को सरकार के साथ खड़े होकर विकास से संबंधित योजनाओं को सिरे चढ़वाना चाहिए। इस मौके पर नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर हंसावास, हलकाध्यक्ष देवीलाल, बलबीर भांडवा, रणसिंह श्योराण, अजय कुमार, एडवोकेट अमित, अमन श्योराण, पूर्व सरपंच जयचंद, राहुल श्योराण, सूबेदार अभय सिंह, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, अखिल व मनीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें