दांतारामगढ़ से डॉ. रीता सिंह जजपा प्रत्याशी हैं जबकि उनके पति वीरेंद्र सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। डा. रीता सिंह जिला परिषद की चेयरमैन रह चुकी हैं। जजपा ने नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी रघुबीर सिंह तंवर को मैदान में उतारा है। इसी तरह फतेहपुर से जजपा प्रत्याशी नंद किशोर महरिया की राजनीति पृष्ठभूमि मजबूत है। हालांकि इनके भाई सुभाष महरिया लक्ष्मणगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी हैं।
जानिए कहां-कहां से लड़ रहे जजपा प्रत्याशी चुनाव
विधानसभा प्रत्याशी
सूरतगढ़ पृथ्वीराज मील
भादरा कार्तिकेय चौधरी
खाजूवाला सीताराम नायक
तारानगर विनय कुमार शर्मा
फतेहपुर नंद किशोर महरिया
दांतारामगढ़ डॉ. रीटा सिंह
सीकर बरकद मोहम्मद
खंडेला सरदार सिंह आर्य
नीम का थाना रघुवीर सिंह तंवर
कोटपुतली राम निवास यादव
झोटवाड़ा दीन दयाल जाखड़
बगरू हरीश डाबी
रामगढ़ इजहार आलम
भरतपुर डॉ. मोहन सिंह
हिंडौन गायत्री कोली
महवा डॉ. आशुतोष झालानी
गंगापुर सिटी ओमप्रकाश शर्मा
नसीराबाद जीवराज जाट
सूरसागर इम्तयाज अहमद
कामां शमशूल हसन