दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद देतीं पूर्व चेयरपर्सन छन्नो देवी।
- फोटो : Hisar
नारनौंद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को जजपा नेता एवं पूर्व चेयरपर्सन छन्नो देवी के घर जलपान के लिए पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बुढ़ापा पेंशन की उम्र 60 से घटाकर 55 वर्ष करने में अभी कुछ समय लगेगा। इस बारे में दोनों पार्टी आपस में बैठकर निर्णय लेंगीं। वहीं, नारनौंद बाईपास के निर्माण के लिए लगभग सभी बाधाएं पूरी हो चुकी है। हांसी-जींद वाया नारनौंद रेलवे लाइन की ईडीआर जो लगभग एक वर्ष से पूरी हुई है, उसे सरकार द्वारा जल्द ही परमिशन दे दी जाएगी। इन दोनों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से परमिशन मिलते ही भारतीय रेल विभाग द्वारा किसानों को मुआवजा राशि बांट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त माजरा प्याऊ पर क्वार्टर बनकर जो तैयार हुए हैं उनका उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर हलका प्रधान अमित बूरा, अमरजीत मलिक, सुभाष बेरवाल, राजपाल डेविड, सेवापति पानू, रामदिया लोहान, प्रदीप एडवोकेट, संजय सिंह, रामकुमार भट्ट, कुलबीर ढिल्लू व सुभाष मौजूद रहे।