फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, राहत : 89.85 फीसदी किशोरों को लग चुकी वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ साथ संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बीते दिनों की बात करें तो अब तक 13 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को 3 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। मृतकों में शामिल केरमपुर निवासी 52 वर्षीय अधेड़ अग्रोहा मेडिकल में वेंटिलेटर पर था, 12 क्वार्टर निवासी 55 वर्षीय अधेड़ निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर था, जबकि सेक्टर 15 निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग होम आइसोलेट था।
विज्ञापन

राहत की बात है कि जिले में 15 से 17 साल तक के 75000 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 67388 यानि 89.85 फीसदी ने पहली डोज लगवा ली है। जिले में वैक्सीनेशन के लिए 13 लाख 94 हजार का लक्ष्य रखा है। पहली डोज 1270628 और दूसरी डोज 851259 लोगों को लगाई गई है।
शुक्रवार को 239 नए मरीज, जबकि 345 लोगों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल 1314 सक्रिय मरीज हैं। नए संक्रमितों में 12 चिकित्सक, 31 विद्यार्थी, 6 हेल्थ वर्कर, 5 बच्चे, 5 शिक्षक, 2 कैदी, 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं। शुक्रवार को 2208 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। तीसरी लहर में 5303 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। बता दें कि संक्रमित मिल रहे मरीजों में से सभी ने टीकाकरण करवा रखा है। फिर भी लोग लगातार कोरोना से ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की माने तो सभी ने दोनों डोज लगवा रखी हैं। पहले रोजाना 2500 से 3500 सैंपल लिए जाते थे, वहीं अब 1500 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

400 ओपीडी वाले निजी अस्पतालों को हर संभावित मरीज का कोरोना सैंपल करवाने का आदेश दिया गया है। टीकाकरण का लक्ष्य 13 लाख 94 हजार रखा गया है, इसमें से 75000 किशोरों को शामिल किया गया है। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ हिसार
1 फरवरी से कोरोना नियमों की पालना करते हुए दसवीं, 11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोला जाएगा। वहीं लगभग 30 हजार बच्चे हैं। अगर टीकाकरण की बात करें तो 80 से 85 प्रतिशत किशोरों ने टीकाकरण करवा लिया है। - कुलदीप सिंह, डीईओ हिसार
लोगों से अपील है कि हल्के दिखने वाले लक्षणों को अनदेखा न करें। क्योंकि तीसरी लहर में लगभग संक्रमित मरीजों में बिल्कुल हल्के लक्षण मिल रहे हैं। जिनको कहीं न कहीं लोग इग्नोर कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें