फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सेवानिवृत शिक्षक पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

Fri, 08 Sep 2023 12:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी गई शिकायत में मार्बल सिटी में रहने वाले रमेश कुमार ने बताया कि वह कार्यवाहक प्राचार्य के पद से सेवानिृवत है। मार्बल सिटी में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन बनाई हुई है। जिसका व्हाट्सएप ग्रुप है। 3 सितंबर की शाम को आरडब्ल्यूए के प्रधान बजरंग सोनी ने पोस्ट डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में सेवनिवृतक शिक्षक रमेश कुमार को सोशल मीडिया पोस्ट डालकर अभद्र टिप्पणी करने और जातिसूचक अशब्द बोलने के मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में रमेश कुमार ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में मार्बल सिटी में रहने वाले रमेश कुमार ने बताया कि वह कार्यवाहक प्राचार्य के पद से सेवानिृवत है। मार्बल सिटी में रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन बनाई हुई है। जिसका व्हाट्सएप ग्रुप है। 3 सितंबर की शाम को आरडब्ल्यूए के प्रधान बजरंग सोनी ने पोस्ट डाली। जिसमें लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं।

उसी दिन शाम को आरडब्ल्यूए का प्रधान नियुक्त करने के बारे में कहा गया। उपरोक्त मैसेज के दौरान कालोनिवासियों ने मार्बल सिटी के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट डालकर एतराज जताया। कालोनिवासियों ने कहाकि प्रधान पद का चुनाव होना चाहिए। उसके बाद दो तीनों ने मेरा रास्ता रोक कर कहा कि तेरे मे दम है तो मैदान में आज जा, तेरे जैस बहुत घुमते और जाति सूचक अपशब्द कहें। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें