हिसार। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों में शयनयान श्रेणी की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19813/14, कोटा-हिसार-कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा में हिसार से 14 जून से 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
इस बढ़ोतरी के बाद ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 6 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19807/08, कोटा-हिसार-कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा में कोटा से 14 जून से एवं हिसार से 15 जून से 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद इस रेलसेवा में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 6 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। संवाद