फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो सिर में मारी बोतल, नकदी भी ले गए बदमाश

विज्ञापन
घायल राहुल। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट में तीन युवकों ने जीरा लैमन की रेहड़ी लगाने वाले युवक के सिर पर बोतल मारकर पांच हजार रुपये छीन लिए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जख्मी हालत में युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन तेलियान पुल निवासी राहुल ने बताया कि वह राजगुरु मार्केट में एक चाट भंडार के पास जीरा लैमन की रेहड़ी लगाता है। दोपहर करीब 12 बजे चोटी, सोनू और एक अन्य रेहड़ी पर आए। सोनू ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मैंने कहा कि अभी रेहड़ी लगाई है रुपये नहीं है, बाद में ले जाना। रुपये न देने पर गुस्से में आकर तीनों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने रेहड़ी से बोतल उठा कर उसके सिर में मारी और पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें