फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में गाड़ी की मांग पूरी न होने पर पति ने पिस्तौल तान दोस्त व जीजा से कराया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। दहेज में गाड़ी की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कनपटी पर पिस्तौल रखकर अपने दोस्त व जीजा से दुष्कर्म करवाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2019 को अग्रोहा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति, सास, ननद व ननदोई उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। शादी के बाद उसका पति गाड़ी की मांग करने लगा तो उसके पिता ने उसे कई बार नकद राशि व एक बाइक भी दी। मगर उसका पति व सास उसे फिर भी मानसिक रूप से परेशान करते रहे। उसका पति शराब के नशे का आदी है। पिछले दिनों उसके पति ने अपने दोस्त व ननदोई को घर पर बुलाकर जमकर शराब पी। शराब के नशे में उसके पति ने कहा कि मैंने अपने दोस्त से पैसे उधार ले रखे और उसके बदले में उसे एक रात उसके दोस्त के साथ सोना पड़ेगा। मना करने पति ने पिस्तौल कनपटी पर पिस्तौल रखकर कहा कि अगर नहीं सोई तो तुझे जान से मार दूंगा। उसने मजबूरी में उसके साथ संबंध बनाने पड़े। रात को पति के दोस्त व ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों कई बार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद भी उसका पति अन्य दोस्तों से संबंध बनाने को उस पर दबाव डालता रहा और वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में की शिकायत फतेहाबाद महिला थाना में करवाई गई थी, जिसकी जांच अग्रोहा थाना को सौंपी गई है। - सरोज, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें