फाइनल में पहुंचने के बाद हरियाणा की टीम कोच के साथ। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। दिल्ली में चल रही 27वीं नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब बुधवार को एनसीसी के साथ मुकाबला होगा। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड को पेनल्टी शूट आउट में 2-1 से हराया। हरियाणा की गोलकीपर कविता को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
बतौर मैनेजर हॉकी कोच हरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा टीम में शामिल सभी खिलाड़ी हिसार की रहने वाली हैं। टीम में पूजा (कैप्टन), कविता (गोलकीपर), मंजू, पूजा मलिक, मनीषा, भत्तेरी, काफी, सावी, शशि, अनषिका, प्रिया, कीर्ति, हिमांशी, मीनाक्षी, एकता और शिवानी शामिल हैं।
अभी तक टीम की जीत बरकरार है। टीम के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। फाइनल मैच के लिए हरियाणा टीम जीत के लिए तैयार है। - पूनम मलिक ख्यालिया, ओलंपियन एवं साई कोच