फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाली में किराने की दुकान और प्लॉट से 71 गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
बलराम की दुकान से बरामद सिलिंडर। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने मंगलवार को मंगाली गांव स्थित किराने की दुकान व प्लॉट से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। टीम ने दोपहर करीब डेढ़ बजे से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक कार्रवाई के दौरान दोनों जगह से 71 सिलिंडर जब्त किए। इस दौरान आजाद नगर थाना पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीम सबसे पहले मंगाली निवासी बलराम की किराने की दुकान पर पहुंची। इस दौरान दुकान में अलग-अलग गैस एजेंसी के सात भरे और 9 खाली घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। इस बारे में दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वहीं सूचना मिलने पर मंगाली-रावतखेड़ा रोड स्थित गांव निवासी संदीप के प्लॉट में छापा मारा। टीम ने यहां से 51 भरे और 3 खाली गैस सिलिंडर जब्त किए। टीम ने बताया कि आरोपी संदीप कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गया। टीम का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आजाद नगर थाने में केस दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के बुलावे पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। - इंस्पेक्टर रामनरेश, खाद्द आपूर्ति विभाग, हिसार
गुप्त सूचना के आधार पर दो जगह कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था। दूसरा आरोपी कार्रवाई की सूचना मिलते ही फरार हो गया था। - इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता विभाग, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें