फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से पांच और कार से साढ़े चार घंटे, एयर टैक्सी से 50 मिनट में हिसार से पहुंचेंगे चंडीगढ़

Fri, 15 Jan 2021 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
एयर टैक्सी को झंडी दिखाते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ का सफर अगर बस से किया जाए तो इसके लिए 300 रुपये किराया लगता है और पांच घंटे में सफर तय होता है। कार से हिसार से चंडीगढ़ के सफर में लगभग साढ़े चार घंटे लगते हैं। इसके लिए करीब साढ़े चार हजार रुपये किराया लगता है, जबकि एयर टैक्सी से हिसार से चंडीगढ़ का किराया 1755 रुपये है। इसमें यात्री एक घंटे से पहले (50 मिनट) चंडीगढ़ पहुंच जाएगा। एयर टैक्सी चलने से जिले के व्यवसायी, अधिकारी सहित अनेक वर्गों को फायदा होगा। 

विज्ञापन


केवल 10 मिनट पहले पहुंचना होगा
एयर टैक्सी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां से चंडीगढ़ जाने के लिए 50 मिनट लगेंगे। केवल 10 मिनट पहले ही एयरपोर्ट पहुंचना होगा। निर्धारित सीटें भरते ही एयर टैक्सी उड़ान भरेगी। अगर किसी व्यक्ति को चंडीगढ़ से कहीं की फ्लाइट पकड़नी है तो वह भी यहां से सीधे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतर सकेगा। 

हिसार से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली एयर टैक्सी देश की पहली चार सीटर एयर टैक्सी है। इसमें तीन यात्रियों के अलावा एक पायलट होगा। यात्री अपने साथ अधिकतम 15 किलोग्राम भार ले जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, एयर टैक्सी की बुकिंग के लिए वेबसाइट के अलावा जल्द ही कंपनी के एप्लीकेशन और दूसरी गोआईबिबो, मेक माई ट्रिप जैसे एप पर बुकिंग करवाई जा सकेगी। 
विज्ञापन


शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजनेस का हब है हिसार 
हिसार शहर में तीन बड़े विश्वविद्यालय हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय। इसके अलावा करीब सात शोध संस्थान हैं। इन सभी विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में विदेशी शिक्षकों व वैज्ञानिकों का आना जाना लगा रहता है। 

वहीं, यहां के शिक्षक भी काफी संख्या में चंडीगढ़ व विभिन्न जगहों पर जाते हैं। 100 के करीब विदेशी विद्यार्थी भी शहर के संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में एयर टैक्सी का सभी को फायदा होगा। जिला शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और उद्योगों का भी हब है। यहां 100 से अधिक बड़ी इंडस्ट्री हैं। 50 से अधिक बड़े अस्पताल हैं, जहां दूर-दूर से लोग इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा हिसार में सैन्य छावनी भी है। ऐसे में हिसार से चंडीगढ़ की एयर टैक्सी शुरू होने से विभिन्न बिजनेसमैन और डॉक्टरों को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें