फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की उदिता-शर्मिला की गेंद पर रही मजबूत पकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना चौथा मुकाबला 1-0 से जीत लिया है।
विज्ञापन

आयरलैंड के साथ खेल जा रहे मुकाबले के 57वें मिनट में नवनीत कौर ने एकमात्र गोल किया। वहीं, भारतीय टीम की जीत में गोल कीपर सिरसा की सविता पूनिया और हिसार की उदिता-शर्मिला का अहम योगदान रहा। सविता ने विरोधी टीम की ओर से गोल करने के लिए किए कई प्रयासों को विफल किया। वहीं, उदिया और शर्मिला ने गेंद पर मजबूत पकड़ रखी। बता दें कि शर्मिला ने पिछले मुकाबले में एक गोल किया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम की ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद बरकरार है।
सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक का कहना है कि शनिवार को साउथ अफ्रीका के साथ भारतीय टीम की टक्कर होगी। साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय टीम से कमजोर मानी जाती है। ऐसे में शनिवार को होने वाला मैच जीतने की पूरी उम्मीद है। भारतीय टीम मैच जीत जाती है तो क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। उधर, हिसार से उदिता और शर्मिला के परिवार के लोग टीम की जीत के लिए कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिसार जिला के गांव कैमरी की रहने वाली शर्मिला के पिता सुरेश गोदारा का कहना है कि शुक्रवार को भारतीय टीम ने मैच जीतकर उम्मीद जगा दी है। आज होने वाला मैच भारतीय टीम को जीतना जरूरी होगा। भारतीय टीम में सभी खिलाड़ी दम लगा रही है। वहीं डाबड़ा के हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, उदिता की माता गीता देवी का कहना है कि वह लगातार बेटी का मैच देख रही है। बेटी अच्छा खेल रही है। आज होने वाले मैच में बेटी और भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

स्टेट में हिसार को चैंपियन बनाने में नवनीत कौर ने निभाई थी अहम भूमिका
शुक्रवार को ओलंपिक में मिली जीत में शाहबाद की नवनीत कौर का अहम योगदान रहा। इससे पहले वर्ष 2017-18 में हिसार में हुई स्टेट चैंपियनशिप में हिसार को चैंपियन बनाने में भी नवनीत कौर की अहम भूमिका थी। स्टेट चैंपियनशिप में सोनीपत के साथ हुए फाइनल मैच में भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल ने दो व नवनीत कौर ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें