फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार का राजकीय पीजी कॉलेज प्रदेश का सबसे पसंदीदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के सबसे पसंदीदा कॉलेजों की सूची में राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज पहले पायदान पर है। हिसार के सरकारी कॉलेज में बुधवार शाम तक विभिन्न कोर्सों के कुल 16430 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सर्वाधिक आवेदन होने वाले प्रदेश के टॉप 10 कॉलेजों की सूची जारी की है। इसमें हिसार के तीन कॉलेज शामिल हैं। पहले स्थान पर राजकीय पीजी कॉलेज, तीसरे स्थान पर डीएन कॉलेज और नौवें पायदान पर छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज है।
विज्ञापन

आवेदन के मामले में टॉप 10 कॉलेज
- राजकीय पीजी कॉलेज, हिसार 16430
- एनआरएस राजकीय कॉलेज, रोहतक 13637
- दयानंद कॉलेज, हिसार 9904
- डीजीसी, गुरुग्राम 7742
- राजकीय कॉलेज, भिवानी 7713
- राजकीय कॉलेज, फरीदाबाद 7281
- एएल जाट एचएम कॉलेज, रोहतक 7164
- राजकीय कॉलेज, सेक्टर-9, गुरुग्राम 7073
- छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज, हिसार 6266
- जीसीडब्ल्यू, सेक्टर-14, गुरुग्राम 5814
रजिस्ट्रेशन करने का आज अंतिम दिन
वीरवार को आवेदकों के पास विभिन्न कॉलेजों में आवेदन करने का आखिरी मौका होगा। क्योंकि उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 से 26 अगस्त तक विभिन्न कोर्सों में आवेदन करने का मौका दिया है। इसके बाद 28 अगस्त तक शिक्षकों को हर हाल में आवेदनों को वेरिफिकेशन करना होगा। पहली मेरिट लिस्ट 2 सितंबर को जारी की जाएगी।
प्रदेश में सर्वाधिक आवेदन हमारे कॉलेज में आए हैं, जिनकी वेरिफिकेशन भी शुरू हो चुकी है। वीरवार तक आवेदकों के पास किसी भी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशवंत सिंह सांगवान, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें