फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हिसार की रात शिमला और जम्मू से भी ठंडी, न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे पहुंचा

Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा के हिसार जिले में अक्सर जितनी गर्मी होती है यहां हर साल ठंड भी उतनी ही अधिक होती है। शुक्रवार को हिसार में रात का तापमान शिमला के रात के तापमान से भी कम दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार वासियों को रात के समय ठंड से राहत नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि हिसार की रात शिमला और जम्मू से भी ठंडी है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


उधर, अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में यह गिरावट आई है।

सात दिनों में न्यूनतम तापमान की स्थिति
तिथि        तापमान
  • 13 नवंबर    9.1
  • 14 नवंबर    9.1
  • 15 नवंबर    8.2
  • 16 नवंबर    7.2
  • 17 नवंबर    7.4
  • 18 नवंबर    6.8
  • 19 नवंबर    6.4
न्यूनतम तापमान डिग्री में
विज्ञापन


शहर          न्यूनतम तापमान
  • शिमला            7.9
  • जम्मू              10.8
  • कटरा              9.5
  • धर्मशाला        10.0
  • कांगड़ा            8.2
  • ऊना               8.5
  • नारनौल           8.8
  • रोहतक           9.4
  • भिवानी           9.7
  • सिरसा            9.5
  • फतेहाबाद       8.4
  • करनाल          10.0
  • अंबाला           11.8

यह भी पढ़ें ः Farm Laws Repeal: किसानों के संघर्ष की जीत, आंदोलन में हिसार के 6 किसानों ने दी जान की कुर्बानी
विज्ञापन


एक्यूआई के स्तर में नहीं कोई सुधार
शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कोई सुधार नहीं हुआ है। एक्यूआई का स्तर लगातार 300 के ऊपर बना हुआ है। यह दर्शाता है कि प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब है। शहर में सुबह 9 बजे एक्यूआई 362, दोपहर 12 बजे 360 व शाम 7 बजे 368 दर्ज किया गया। ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेेशन में आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। जिला प्रशासन की तरफ से प्रदूषण को कम करने को लेकर पानी का छिड़काव नहीं करवाया गया, जो पिछले दो दिनों से जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें