फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अंडर-20 फुटबाल टूर्नामेंट में सेक्टर-15 के हिमांशु ने फाइनल में किया एक गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हुए सैफ अंडर-20 फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम चैंपियन बन गई है। फाइनल में खेली भारतीय टीम में सेक्टर-15 का हिमांशु जांगड़ा भी शामिल रहा। भारतीय टीम का फाइनल बांग्लादेश के साथ हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 5-2 से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

फाइनल मैच में सेक्टर-15 के हिमांशु जांगड़ा ने भी एक गोल टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया। बता दें कि हिमांशु छह साल से फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहा है। उसने जाट कॉलेज से खेलना शुरू किया था। फिलहाल वह मोहाली के मिनर्वा क्लब में प्रशिक्षण ले रहा है। हिमांशु के पिता सुरेश जांगड़ा का खुद का व्यवसाय है। माता संतोष जांगड़ा गृहणी है। वहीं टीम के चैंपियन बनने पर हिमांशु जांगड़ा की बुआ कांता देवी और परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
पिता सुरेश ने बताया कि काफी खुशी की बात है कि आज बेटा भारतीय टीम में खेल रहा है। बेटा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन करता रहेगा। भारतीय टीम को जीत दिलाने में बेटे हिमांशु ने भी अहम भूमिका निभाई है। पिता ने बताया कि जब बेटे ने फुटबॉल खेलना शुरू किया तो मैंने बेटे को कहा कि भारतीय टीम में जाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आप भारतीय टीम में नहीं जा सकते है। उस समय हिमांशु ने कहा कि पापा एक दिन मैं आपके सामने भारतीय टीम में खेलकर दिखाऊंगा। आज बेटे ने जो बोला वह करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें