फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अफसरों की मनमर्जी से वार्ड वाइज एरिया अलॉट करने पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
 एरिया बदले जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
हिसार। सिविल सर्जन ने शहरी क्षेत्र यूएचसी आजाद नगर और सेक्टर 1-4 में कार्यरत महिला बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मनमर्जी से एरिया बदलने पर विरोध व्यक्त किया है। एरिया बदले जाने के विरोध में सोमवार को बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ब्लॉक की आपातकालीन बैठक। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान अमित राठी और संचालन सचिव विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान अमित राठी, सचिव विक्रम सिंह और उप प्रधान मूर्ति रोहिल्ला ने जारी बयान में बताया कि शहरी क्षेत्र में गत 10 वर्षों से महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मी अपने निर्धारित एरिया में निष्ठा और लग्न भाव से कार्य कर रही हैं।सिविल सर्जन हिसार ने गत दिनों कर्मचारियों से बिना सुझाव और विचार विमर्श किए उनके निर्धारित एरिया को वार्ड वाइज अलॉट करने का फ़रमान जारी कर दिया जिसको लेकर सभी महिला और पुरुष एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों में रोष है क्योंकि उनका एरिया बदले जाने से कार्य करने में बेहद जटिल परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निर्णय के विरोध में आजाद नगर और सैक्टर 1/4 के एसएमओ डॉ कुलदीप डाबला और डॉ मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।अधिकारियों ने आश्वाशन दिलाया कि इस बारे में शीघ्र ही बातचीत करके उचित समाधान किया जाएगा।
बैठक में नव निर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, यूएचसी आजाद नगर से सुमित्रा को सहसचिव, यूएमएस से सोहन सिंह प्रेस सचिव, शीला कुंडू को संगठन सचिव और राम दर्शन जांगड़ा को मुख्य सलाहकार के रूप में मनोनित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार जितेंद्र मलिक,वरिष्ठ सदस्य नूर मोहमद, बजरंग सोनी, सुखबीर सिंह, कैशियर कर्मजीत, सीमा मिश्रा, सुमित्रा,धोली, सपना शर्मा, बबली गौतम, बेबी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें