फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चालान वसूलने में अव्वल रही हांसी पुलिस, बीते वर्ष 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। वर्ष 2023 में पुलिस वाहनों का चालान करने में आगे रही। पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 18,815 वाहनों का चालान करके 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि वर्ष 2022 में 10,334 वाहनों का चालान काटकर 88 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था।
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2023 में ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 2549 अभियोग पंजीकृत कर कुल 2213 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में आपराधिक आंकड़ों का ब्योरा साझा किया गया। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि नशीले एवं मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस ने 99 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों द्वारा नशा सप्लाई किया गया है ऐसे 17 सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया। 11 आरोपियों की संपत्ति को भी नियमानुसार अटैच किया गया व अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया। चोरी के 353 अभियोग अंकित कर 138 आरोपियों को गिरफ्तार करके 81.86791 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। गृह भेदन के 212 अभियोग अंकित कर 115 आरोपियों को गिरफ्तार कर 56.25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते-पीते आवारा गर्दी करने वाले के खिलाफ 37 अभियोग अंकित करके 99 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या व हत्या के प्रयास के 32 अभियोग अंकित किए। जिनमें कुल 29 अभियोगों का निपटारा करते हुए 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 15 गैंग के 57 आरोपियों को गिरफ्तार करके 48 अभियोग सफल बनाए आरोपियों के कब्जे से 14 लाख 53 हजार 850 रुपये की नकदी, 7 पिस्टल, 3 देशी कट्टे व 31 कारतूस बरामद किए गए। 92 उद्घोषित अपराधी, 94 बेलजम्फर, 19 इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें