फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने रोकी रफ्तार : पांच घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
मंगलवार सुबह दिल्ली-हिसार बाईपास रोड से गुजरता साइकिल सवार। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। धुंध के कारण मंगलवार को ट्रेन, बस और अन्य वाहनों के पहियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। धुंध के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर बाद करीब तीन बजे पहुंची। वहीं, रेवाड़ी-बठिंडा आधा घंटे की देरी से दोपहर एक बजे पहुंची।
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से सुबह 8:20 बज, रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन 25 मिनट की देरी से सुबह 8:30 बजे, लुधियाना-भिवानी वाया हिसार ट्रेन अपने निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से सुबह 11:05 बजे हिसार पहुंची। वहीं ट्रेन और बसों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों की ओर से चालकों-परिचालकों को हिदायतें दी जा चुकी है कि धुंध में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस चलाएं। धुंध में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतें। हिसार डिपो एसएस सुरेंद्र सिंह ने कहा कि धुंध का बसों की स्पीड पर असर पड़ा है। मंगलवार को दूसरे डिपो से कई बसें लेट पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें