फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में हरियाणा ने 5 स्वर्ण सहित जीते 14 पदक

विज्ञापन
नेशनल में मेडल हासिल करने वाले हिसार व भिवानी के खिलाड़ी कोच के साथ - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हिसार की सम्मी व निशा और भिवानी की भतेरी व सम्मी की बदौलत सीनियर नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हरियाणा को ओवरऑल दूसरा स्थान मिला। सम्मी, निशा, सम्मी और भतेरी ने 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में 3 मिनट 41 सेकेंड और 90 माइक्रोन का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पांच दिवसीय यह चैंपियनशिप जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में संपन्न हुई। एथलेटिक्स हरियाणा की टीम को अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार और कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। हैमर थ्रो इवेंट में रेणु चिकारा (सोनीपत) ने 59 मीटर 83 सेंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य, कृष्ण कुमार (भिवानी) ने 1 मिनट 48 सेकेंड 79 माइक्रोन का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। सोनीपत के वजीर ने डिस्कस थ्रो में 55 मीटर 99 सेंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य, हाई जंप इवेंट में रेवाडी की रुबीना यादव ने 1 मीटर 78 सेंटीमीटर की ऊंची छलांग लगाकर रजत, रेणु (भिवानी) ने ट्रिपल जंप में 13 मीटर 43 सेंटीमीटर की जंप कर रजत, निधि रानी ने डिस्कस थ्रो में 50 मीटर 86 सेंटीमीटर की थ्रो कर रजत, सोनू कुमारी (चरखी दादरी) ने हैप्टाथलान इवेंट में 5019 प्वाइंट बनाकर कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा मनप्रीत कौर (अम्बाला) ने शॉटपुट इवेंट में 18 मीटर 6 सेंटीमीटर की थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। पोलवॉल्ट इवेंट में भिवानी के सुनील ने 4 मीटर 60 सेंटीमीटर की ऊंची छलांग में रजत पदक। शिल्पा रानी (जींद) ने जेवेलिन थ्रो इवेंट में 59.01 मीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। 3 हजार मीटर स्टेपल चेज इवेंट में बालकिशन (भिवानी) ने 8 मिनट 42 सेकेंड 34 माइक्रोन का समय लेकर स्वर्ण पदक और रोहित वर्मा (रेवाड़ी) ने 8 मिनट 46 सेकेंड 43 माइक्रोन का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें