फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, शेरपुरा गांव के पास पेड़ से टकराई, चोटिल

Sat, 21 Sep 2024 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

लोहारू से हिसार जाते हुए गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी शनिवार शाम गांव शेरपुरा के पास पेड़ से टकरा गई। बराला को हल्की चोटें आईं हैं और उन्हें हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक कुछ अंदरूनी चोटें हैं। फिलहाल जांच कर रहे हैं। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें लगीं हैं।

विज्ञापन


बराला सिवानी होते हुए हिसार की ओर जा रहे थे। वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर आगे बैठे थे। जब उनकी गाड़ी शेरपुरा के पास पहुंची तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और कार सड़क की साइड में बने गड्ढे में पलटते हुए पेड़ से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोग बराला, उनके गनमैन व चालक को दूसरी गाड़ी के जरिए हिसार लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तरुण सपरा ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है। बराला को अंदरूनी चोटें अधिक आईं हैं। फिलहाल कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके कंधे, कमर व पैरों पर कुछ चोटें हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी सहित अन्य नेता उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें