तीन पहिए वाला सानेडो एक एकड़ खेत की जुताई तीन घंटे में कर सकता है। बागवानी वाली फसलों में खरपतवार की निराई के लिए भी उपयोगी है। पहियों की ऊंचाई के लिहाज से यह गन्ने की फसल में पहली निराई में बहुत उपयोगी होगा। यूपी-बिहार में छोटी जोत वाले किसानों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं होगी। क्योंकि 20 हार्स पावर के ट्रैक्टर की कीमत साढ़े छह लाख से शुरू होती है। पांच एकड़ से कम जोत वाले किसान ट्रैक्टर खरीद तो लेते हैं, लेकिन काम कम होने के चलते घाटा होता है, जबकि सानेडो की कीमत केवल 1.25 लाख रुपये होने के चलते यह किसानों को अधिक फायदा देगा।
प्रतिक्रिया
सानेडो सभी तरह के टेस्ट में सफल रहा है। तीन दिवसीय कृषि दर्शन मेले में इसकी प्रदर्शनी की जाएगी। यह पावर बिडर श्रेणी का कृषि उपकरण है जो मूलत: निराई के लिए बना है, लेकिन अपनी उच्च क्षमता के चलते यह लघु व सीमांत किसानों के लिए हर तरह का काम कर सकता है। देश के वर्तमान कृषि हालात के लिए यह बहुत ही उपयोगी मशीन साबित होगा।, डॉ. मुकेश जैन, निदेशक टीटीसी हिसार।