सदर थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा हिसार में सातरोड़ कलां गांव में कोयले की अंगीठी के धुएं में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर निवासी 44 वर्षीय शिवधनी और जिला प्रतापगढ़ निवासी 29 वर्षीय तबरेज के रूप में हुई है। दोनों क्रेन ऑपरेटर का काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवधनी और तबरेज सातरोड़ कलां के रेलवे स्टेशन के सामने बनी कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। दोनों रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के पास क्रेन ऑपरेटर का काम करते थे। शनिवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद दोनों कमरे के अंदर सो गए।
सोने से पहले कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद सुबह जब साथ वाले कमरे में सोने वाले उनके साथी ने उठाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो दोनों मृत हालत में थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
दोनों ऑपरेटरों की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से बनी कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के प्रभाव से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक तबरेज के परिजन आ गए हैं। शिवधनी के परिजन सोमवार तक पहुंचेंगे। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी।