फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत

Sun, 07 Jan 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नशे की ओवरडोज के कारण शनिवार दोपहर 3 बजे शहर की न्यू क्लॉथ मार्केट में झाड़ियों से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय मुलतानी चौक निवासी गौरव के रूप में हुई। पड़ाव पुलिस चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पड़ाव पुलिस चौकी को सूचना मिली की न्यू क्लॉथ मार्केट में झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मुलतानी चौक निवासी गौरव नशा करने का आदी था। अक्सर नशे में रहता था और नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है।
वहीं इंचार्ज मनोज का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में नशे के कारण युवक की मौत होना सामने आ रहा है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पिछले साल भी कई युवाओं की नशे के कारण मौत हुई थी। दिसंबर माह में आंबेडकर बस्ती के पास झाड़ियों से युवक का शव मिला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें