फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: खेत में मोटर चलाते समय किसान को लगा करंट, मौके पर हुई मौत

Fri, 20 Oct 2023 04:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

गांव ढाणी पाल में किसान खेत में मोटर चला रहा था, इसी समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी क्षेत्र में खेत में मोटर चलाते समय किसान को करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। गांव ढाणी पाल में 47 वर्षीय किसान के साथ ये हादसा हुआ। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि उसके पति कुलदीप खेती बाड़ी का काम करते हैं।

विज्ञापन


कुलदीप खेत में काम करने के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे मृतक की पत्नी सुमन जब खेत में पहुंचीं तो उन्होंने देखा की उनके पति कुलदीप गड्डे में मृत अवस्था में पड़े हैं। सुमन ने बताया की उनके चार बेटे हैं व एक बेटी है, उनके सास ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है।

सदर थाना के आईओ मुनीश ने बताया कि उनको जैसे ही कुलदीप की मौत होने की सुचना मिली तो वह तुरंत गांव में पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर नगरिक अस्पताल पहुंचें और पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने यह भी बताया की शुक्रवार सुबह चार बजे कुलदीप खेत में मोटर चलाने गया था, उसी दौरान उसको करंट लगा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन के बयान पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें